सैंपऊ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथकढ़ कच्ची शराब ले जाते हुए किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़
सैंपऊ से खबर
जगदीश सिंह कुशवाहा

सैंपऊ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथकढ़ कच्ची शराब ले जाते हुए किया गिरफ्तार

 

धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा आईपीएस व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार RPS,वृताधिकारी सैपऊ आनन्द कुमार राव RPS के निकटतम सुपरवीजन में गम्भीर सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सैंपऊ के द्वारा टीम गठित कर धौलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध देशी शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध देशी हथकढ़ शराब 10 लीटर पकड़ने में सफलता हासिल की है। पीएचक्यू के निर्देशों की पालना में अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही दिनांक 17 मार्च 2024 टीम बनाकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु टीम गठित की गई। टीम में उदयभान सिंह एएसआई मय जाप्ता के इलाका थाना में गश्त व लोकल व स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु थाने से रवाना हुआ। इस गश्त के दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति पथैना वाले रोड पर अवैध हथकढ़ कच्ची शराब ले जा रहा है। जिस पर एएसआई मय जाप्ता के मोके पर पहुंचा जहां से एक व्यक्ति को अवैध हथकढ़ कच्ची शराब ले जाते हुए दिखा जो पुलिस को वाबर्दी देखकर खेतों की तरफ भागा जिसे मौजूद जाप्ता ने भागते हुए पकड़ने में सफलता हासिल की है। विधि से संघर्षरत बालक को हथकढ़ कच्ची शराब के मोके पर ही कार्यवाही कर विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर थाने पर लाया गया। जिसमें अनुसंधान पंजीबद्ध कर तफ्तीश जारी है व अवैध हथकढ़ कच्ची शराब मामले में अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!