सौंदर्यीकरण राजाखेड़ा में “मेरा वृक्ष मेरा परिवार एक पेड़ मां के नाम अभियान”के तहत किया वृक्षारोपण,—- वीरेंद्र सिंह जादौन

सौंदर्यीकरण राजाखेड़ा में “मेरा वृक्ष मेरा परिवार एक पेड़ मां के नाम अभियान”के तहत किया वृक्षारोपण,—- वीरेंद्र सिंह जादौन

 

राजाखेड़ा—– राजाखेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के भूतेश्वर सौंदर्यीकरण में राजस्थान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण महोत्सव मेरा वृक्ष मेरा परिवार, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज एक्स ई एन पृथ्वी सिंह शेखावत एवं नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि मेरा वृक्ष मेरा परिवार ,एक पेड़ मां के नाम अभियान की तहत आज प्रकृति को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है।साथ ही सभी लोगों से पौधा लगाने की अपील की गई है ।उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के और संवर्धन के लिए पौधारोपण करना बहुत ही आवश्यक है। पृथ्वी सिंह शेखावत ने बताया कि वृक्षों से हमें स्वच्छ प्राण वायु प्रदान करते हैं साथ ही जब यह वृक्षों का रूप लेते हैं ।तो उनसे कई प्रकार के फल और कई तरह की जड़ी- बूटियां मिलती हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है ।इनके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती ।उन्होंने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नीम केला शीशम आवलि सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन के साथ एक्स ई एन पृथ्वी सिंह शेखावत, विवेक, एलडीसी रवि कुमार, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर, विशाल कुमार शर्मा, विजय सिंह उर्फ बॉबी जादौन, सोनू बाकुरे ,नगर पालिका पार्षद रामू राठौर, अजीत ,गांधी तोमर आदि मौजूद रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!