स्कूली बच्चों के बीच की गई राशि का वितरण.
पांडू से अनिल शर्मा की रिपोर्ट.
झारखण्ड पलामू :- जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवंडीह मे विससूत्री अध्यक्ष सुनील पांडेय की उपस्थिति में स्कूली बच्चों के बीच की गई राशि का वितरण. ज्ञात हो कि यह राशि कोविड-19 के समय स्कूल में बंद मध्यान भोजन के बदले दी जा रही है. इस राशि का आवंटन सरकार द्वारा कुछ बच्चों को उनके बैंक खाते में भी ट्रांसफर की गई है तथा कुछ बच्चों का बचे हुए शेष राशि स्कूल में भेज दिया गया है. जानकारी देते हुए श्री पांडेय ने कहा इस विद्यालय में वर्ग एक से पांच तक के बच्चों के बीच एक हजार रुपय एवं वर्ग छः से लेकर आठ तक के बच्चों के बीच पंद्रह सौ रुपए नगद राशि का वितरण किया गया है.
