स्कूल प्रबंधन पर गिर सकती है गाज,अब स्कूली बच्चे बस में सीट से ज्यादा नहीं बैठ पाएंगे

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक

रिपोर्ट:- निलांबुज कुमार झा

एंकर…भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत सेन की अध्यक्षता में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, सिटी एसपी सहित पुलिस के पदाधिकारी बैठक में शामिल थे। जिसमें जिलाधिकारी ने साफ तौर पर सभी को निर्देश दिया है कि स्कूल जाने वाले बच्चों के परिवहन के लिए चलाए जा रहे गाड़ियों में संख्या से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाए। वही स्कूल मैं बच्चों के परिवहन के लिए चलाए जा रहे गाड़ियों की जांच कर उनके फिटनेस और अन्य कागजातों की लगातार जांच करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!