स्कूल शिक्षा परिवार नदबई ने किया बैठक का आयोजन,समस्याओं पर चर्चा सहित,नवनियुक्त सीबीईओ भातरा का किया अभिनंदन

स्कूल शिक्षा परिवार नदबई ने किया बैठक का आयोजन,समस्याओं पर चर्चा सहित,नवनियुक्त सीबीईओ भातरा का किया अभिनंदन

भरतपुर. निजी शिक्षण संस्थानों के सबसे बड़े संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक नदबई के सदस्यों ने आज रविवार को कस्बा नदबई स्थित अवधेश माध्यमिक विद्यालय लुहासा में एक बैठक का आयोजन किया। ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू देशवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निजी विद्यालयों से संबंधित समस्याओं एवं उनके निवारण पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नदबई के नवनियुक्त सीबीईओ सुरेश चन्द भातरा का संगठन के सदस्यों द्वारा माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। तदोपरांत निजी विद्यालयों को आ रही समस्याओं जिसमें आरटीई भुगतान, भूमि रुपान्तरण, यू डाइस पोर्टल सहित अनेकों समस्याओं पर विस्तार पूर्वक सकारात्मक चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह, संभाग संयोजक हरीश करारा सहित गजराज फौजदार, विजय सिंह जाखड़, वीरबल सिंह, मुकेशशर्मा, महेश शर्मा, महेश कुमार, राजेश शर्मा ,रामकिशोर, जगदीश, जवाहर सिंह ,लाखनसिंह लखन, रामवीर, भगवान सिंह अजब सिंह सहित सैकड़ों स्कूल संचालन मौजूद रहे।।

भरतपुर नदबई से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!