कुमार चंदन, प्रतापपुर/चतरा।
प्रतापपुर:प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में मंगलवार को प्रतिष्ठित प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख पद के चयन को लेकर मतदान कराया गया।निर्वाची पदाधिकारी के रुप में अनुमंडल दंडाधिकारी मो. मुमताज अंसारी मौजूद थे। प्रतापपुर में पंचायत समिति के 24 सदस्य हैं।सबसे पहले निर्वाचित सभी पंचायत समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ निर्वाची पदाधिकारी मो.मुमताज अंसारी ने दिलाया।पद और गोपनीयता के शपथ के बाद प्रखंड प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरु किया गया।प्रमुख पद के लिए दो प्रत्याशियों निर्वतमान प्रमुख स्मिता प्रकाश तथा निवर्तमान उपप्रमुख लवली देवी ने नामांकन फार्म भरा।स्क्रूटनी के बाद मतदान कराया गया।कराए गए मतदान में स्मिता प्रकाश को 16 मत तथा उनके प्रतिद्वंद्वी लवली देवी को 8 मत मिला ।इस प्रकार निर्वाची पदाधिकारी ने प्रखंड प्रमुख के लिए स्मिता प्रकाश को विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र दिया।प्रमाण पत्र देने के बाद उन्हें फद और गोपनीयता की शपथ निर्वाची पदाधिकारी ने दिलाया।स्मिता प्रकाश टंडवा पंचायत के क्षेत्र संख्या 9 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुई हैं।प्रमुख पद के चुनाव के बाद उप प्रमुख पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरु किया गया।उप प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशियों कविता देवी,काजल कुमारी तथा रिंकी कुमारी ने नामांकन फार्म भरा। स्क्रूटनी के बाद मतदान कराया गया।मतदान में कविता देवी को 16 मत,काजल कुमारी को 05 मत तथा रिंकी कुमारी को 03 मत मिला। मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने कविता देवी को उप प्रमुख पद का विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र दिया।बाद में उप प्रमुख को निर्वाची पदाधिकारी ने उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।प्रमुख तथा उप प्रमुख के चुनाव के मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नु कुमार , थाना प्रभारी बिनोद कुमार,एसडीओ कार्यालय के उतम कुमार वर्मा,सूर्यदेव कुमार ,शिक्षक बिनोद केशरी तथा संतोष कुमार मौजूद थे।निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी कख आभार एवं धन्यवाद दिया।
लगातार दूसरी बार प्रमुख बनी है स्मिता प्रकाश।
प्रखंड प्रमुख पद पर विजयी स्मिता प्रकाश लगातार दूसरी बार प्रखंड प्रमुख बनी है।कविता देवी पहली बार उप प्रमुख बनी है।अपनी प्राथमिकता के बारे में बताते हुए नव निर्वाचित प्रमुख ने प्रखंड का चहुमुखी विकास ,जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खडें सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचाना तथा प्रखंड के जनता के सुख दुख में हमेशा खडा रहना अपनी प्राथमिकता बताई।विदित हो कि स्मिता प्रकाश भाजपा नेता कपिल पासवान की पत्नी तथा चतरा के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता जनार्दन पासवान तथा पंचायत सेवक अर्जून पासवान की पुत्र वधू हैं।विजेता घोषित होने के बाद प्रमुख तथा उप प्रमुख ने विजय जुलूस निकाला जिसमें हजारों समर्थक शामिल थे।सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।समर्थकों ने जमकर अतिशबाजी किया तथा डीजे के धुन पर जमकर थिरके।