रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा R9 भारत जिला संवाददाता बाँदा।
स्लग- बाँदा जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।
एंकर – बाँदा जनपद में बड़े हर्षोल्लास के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने ध्वजारोहण किया। पुलिस के जवानों ने मार्च पास्ट निकाल कर सलामी दी। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए है। इसके अलावा सुकदेव सिंह लवकुश पीजी कालेज बबेरु में प्रबंधक चंद्रपाल कुशवाहा पूर्व विधायक ने ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत कार्यालय बाँदा में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, श्री जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरु में प्रधानाचार्य श्याममनोहर राव, स्व. हरी सिंह सिंगरौर आवासीय इंटर कालेज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया है। कहा कि देश की आजादी में शहीद हुए देश भक्तों की कुर्बानी से गणतंत्र दिवस मना रहे है। बबेरु कमासिन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण किया गया। स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, गणतंत्र दिवस अमर रहे, भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।