रक्सौल नरकटियागंज ट्रेन के इंजन में लगी आग मची अफरा तफरी

रक्सौल।रक्सौल से सुबह 5.30में नरकटियागंज के लिए खुली 05541 नंबर की डेमु ट्रेन के इंजन में भेलवा स्टेशन के पास सुबह 6 बजकर 10मिनट पर अचानक आग लगने की घटना से ट्रेन में सवार यात्रियो में अफरा तफरी मच गयी।रेलवे कर्मचारियों को जैसे इसकी सूचना मिली सबसे पहले ट्रेन के बोगी से इंजन को अलग किया।उधर इसकी जानकारी मिलते पैसेंजरों के बीच अफरा तफरी मच गयी और आनन फानन में ट्रेन से उतरकर भागने लगे।यात्रियों में भगदड़ मच गयी। स्टेशन मास्टर रक्सौल अनिल कुमार अन्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहूंच कर आग बुझाने के प्रयास में जूट गए।इस बाबत स्टेशन मास्टर अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नही है।चालक और यात्री सभी सुरक्षित है।आग पर काबू पा लियागया है।दुसरी इंजन से यात्रियो को नरकटियागंज भेजा जा रहा है। आगलगने कि घटना की जांच होगी।

रक्सौल से अनुमंडल ब्यूरो राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!