स्वच्छता में सुधार तथा नागरिकों में स्वच्छता की अलख जगाने हेतु स्वच्छता प्रतियोगिता का होगा आयोजन।।
आलोक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, वाराणसी
वाराणसी के चंद्रिका नगर स्थित विनय कुंज में नगर निगम द्वारा स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित करवाने की आवाहन पर कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित महापौर सम्मेलन में अपने वर्चुअल उद्बोधन के दौरान नगरों की स्वच्छता में सुधार तथा नागरिकों में स्वच्छता की अलख जगाने हेतु नगर में वार्डों के मध्य स्वच्छता पर प्रतियोगिता आयोजित कराने का आवाहन किया गया जिसका शुभारंभ महापौर श्रीमती मृदुला जायसवाल व नगर आयुक्त प्रणव सिंह द्वारा 2.0 के लोगो चिन्ह अनावरण किया गया स्वच्छता प्रतियोगिता में 15 स्वच्छता मानकों पर वार्डों में स्थित होटल रेस्टोरेंट तथा आरडब्लूए कॉलोनीओं का मूल्यांकन किया जाएगा इन संस्थाओं की प्रति स्वच्छता रैंकिंग की जाएगी तथा वर्षांत में इन को अंतिम रूप में रैंक प्रदान किया जाएगा प्रतियोगिता के क्रियान्वयन व मूल्यांकन के लिए नगर निगम द्वारा अधिकारियों व विशेषज्ञों की 2 टीम गठन किया गया है जिसमें कालोनियों में स्थित मार्गों के सुधार स्ट्रीट लाइट पार्कों की सुंदरण आदि सुविधाओं का विकास नगर निगम द्वारा पुरस्कार स्वरूप किया जाएगा प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी नगर निगम की अधिकारिक वेबसाइट तथा नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय पर उपलब्ध होगी इस अवसर पर कुछ विशिष्ट जनों को सम्मानित भी किया गया जैसे वाराणसी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश गुप्ता होटल एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष गोकुल शर्मा आई एम ए वाराणसी के अध्यक्ष डॉक्टर कार्तिकेय सिंह सदस्य डॉक्टर राजेश्वर नारायण सिंह आदि लोग शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन पी सिंह ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला सहायक नगर आयुक्त श्रीमती प्रतिमा सिंह अधिशासी अभियंता अजय कुमार राम एवं विशिष्ट जन क्षेत्र के उपस्थित रहे