स्वच्छ तीर्थ अभियानः भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतन हनुमान मंदिर की साफ सफाई की।

स्वच्छ तीर्थ अभियानः भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतन हनुमान मंदिर की साफ सफाई की।


बयाना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इन दिनों भाजपा की ओर से देशभर में स्वच्छ तीर्थ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बयाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कस्बे के चेतन हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान विधान सभा संयोजक रमन धाकड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर के आंतरिक और बाहरी परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान स्वच्छता अभियान संयोजक धाकड़ ने कहा कि धार्मिक स्थलों को साफ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। इसके साथ ही साफ-सफाई से बीमारियां भी नहीं पनपती हैं।
इस दौरान विकसित भारत यात्रा सयोजक डॉ पदमसिह धाकड़, कृष्णा मुरारी धाकड़,नानगा,महेंद्र,गजेंद्र,उदयभान,धर्मसिंह,हरिसिंह,जितेंद्र,देवकी नन्दन,श्रीराम धाकड़, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!