चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
शासकीय हाईस्कूल फत्तेगंज में 78वां
स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
फत्तेगंज//शासकीय हाई स्कूल फत्तेगंज में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर

स्कूल परिसर में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच शरण कुंवर राठिया ने ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया।
बच्चों ने इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देशभक्ति गीत और 15 अगस्त पर आधारित भाषण शामिल थे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित लोगों में देशप्रेम की भावना का संचार किया।
इस समारोह में प्राचार्य अमृतलाल शिक्षकगण और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्राचार्य ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों का स्मरण किया और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को देश की आज़ादी के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी।
समारोह के अंत में मिठाइयां वितरित की गईं और सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूरे विद्यालय में उल्लास और उत्साह का माहौल था, जिससे यह दिन सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
इस अवसर पर शासकीय हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक शाला एवं मुख्य अतिथि सरपंच शरण कुंवर राठिया, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।