स्वर्गीय श्री दिलाराम धीमान जी के निधन पर आज धीमान कल्याण महासभा के ब्लॉक झंडुता की एक आपातकालीन बैठक हुई।

स्वर्गीय श्री दिलाराम धीमान जी के निधन पर आज धीमान कल्याण महासभा के ब्लॉक झंडुता की एक आपातकालीन बैठक हुई।

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

आज दिनांक 6/01/2022 को धीमान कल्याण महासभा के ब्लॉक झंडुता की एक आपातकालीन बैठक हुई। जिसमें स्वर्गीय श्री दिलाराम धीमान जी के निधन पर एक शोक सभा की गई। जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया तथा ब्लॉक प्रधान अमर सिंह धीमान ने कहा कि स्वर्गीय श्री दिलाराम धीमान जी का निधन दिनांक 05/01/2022 प्रातः 6:45 पूर्वाह्न शिमला में हुआ। साथ में यह भी कहा कि स्वर्गीय धीमान जी धीमान कल्याण महासभा में अपनी निरंतर सेवाएं देते रहे हैं। इनके निधन से धीमान कल्याण महासभा को भारी क्षती हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिवार को इस सदमे से उभरने की शक्ति दें।
सभा के वरिष्ठ उप प्रधान श्री इन्द्र सिंह धीमान ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वर्गीय धीमान जी वन संपदा एवम वनौषधि के लेखक एवम् विद्वान थे। इस शोक सभा में महा सचिव विपन धीमान, उप प्रधान अनिल धीमान, प्रेम सिंह धीमान, वित सचिव अजय धीमान, संगठन सचिव सुरेंद्र धीमान, प्रेस सचिव मदन धीमान इत्यादी सदस्य भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!