हज के मुकद्दस सफर के लिए हर यात्री रवाना..

R9 भारत
संभाग हेड अजीम अंसारी
कोरिया सूरजपुर सरगुजा छत्तीसगढ़

सलग–हज के मुकद्दस सफर के लिए हर यात्री रवाना..

एंकर–कोरिया जिला के चरचा कॉलरी से हज के मुकद्दस सफर के लिए हज यात्री रवाना हुए है। चरचा से इस बार हज के लिए 5 हज यात्री रवाना हुए हैं। बता दें कि राजधानी रायपुर में हज के सफर में जाने वाले लोगों को प्रशिक्षण दिया गया और गले लगाकर मुसाफा किया गया था। जिसके बाद रविवार को यात्री अपने सफर के लिए घर से निकल पड़े। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद चरचा से बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन तक जुलस निकलते हुए हाजियों को विदाई दी। जहां काफी हर्ष का माहौल बना रहा और हज यात्री भी हज के सफर के लिए काफी उत्साहित दिखे।

0—-बता दें कि ये सारे हज यात्री बैकुंठपुर से मुंबई तक सफर ट्रेन से करकर जा रहे हैं। जिसके बाद मुंबई से फ्लाइट के माध्यम से वे सीधे मक्का मदीना के सफर पर पहुंचेंगे। हज पर जाने वाले यात्रियों के नाम इस प्रकार है। 1) नौशाद आलम रिज़वी 2) मो. सफी 3) मंसूर अली 4) जुबेदा खातून 5) रहीसा बेगम । ये सारे हज यात्री अपने हज के सफर की ओर निकल पड़े हैं।
R9 भारत
संभाग हेड अजीम अंसारी कोरिया सूरजपुर सरगुजा छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!