हमने निभाई अपनी जिम्मेदारी, अब है आपकी बारी।।
.
।।श्रीविनायकम स्कूल में सफल रहा वैक्सीनेशन का महाभियान।।
R9 भारत के साथ रामेशवर लक्षणे की रिपोट बैतूल से
.
बैतूल जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्रीविनायकम स्कूल में 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कोविड टीकाकरण महाभियान सफल रहा, जिसके अंतर्गत 15 से 18 वर्ष के 533 विद्यार्थियों में से अब तक 511 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक टीकाकरण करवाया। गौरतलब है कि विद्यालय में 9 जनवरी एवं 11जनवरी को विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण किया गया, जिसमें पहले दिन कुल 533 में से 417 छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया था। 11 जनवरी को टीकाकरण-महाभियान के दूसरे दिन शेष 116 विद्यार्थियों में से 94 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया है, जिससे अब तक कुल 511 छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी टीकाकरण टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर टीकाकरण के इस महाभियान में भरपूर सहयोग दिया। जहाँ करीब चार स्थानों पर टीकाकरण हेतु रजिस्ट्रेशन, ऑब्सेर्वेशन रूम व् काउंसलिंग रूम बनाया गया था, जिसमें टीकाकरण के सभी चरणों का पालन कर विद्यार्थियों को समुचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। टीकाकरण का खास आकर्षण रहा- “विनायकम सेल्फी पॉइंट”, जहाँ विद्यार्थियों द्वारा टीकाकरण कराने के बाद सेल्फी ली गई। श्री विनायकम परिवार द्वारा इस टीकाकरण-महाभियान के सफल संचालन हेतु समस्त टीकाकरण स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।