‘हर्ष जन्नत प्रोडक्शन’ और ‘चित्राश्रम’ के बैनर तले बने ‘प्यार तुझपे आया रे’

‘हर्ष जन्नत प्रोडक्शन’ और ‘चित्राश्रम’ के बैनर तले बने ‘प्यार तुझपे आया रे’

लव सांग का पोस्टर और टीज़र कल 21 सितम्बर को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा अपने निवास पर सुबह 11 बजे रिलीज़ करेंगे। कार्यक्रम में सामिआ ग्रुप के डायरेक्टर सगीर खान भी मौजूद रहेंगे।
‘प्यार तुझपे आया रे’ लव सांग का डायरेक्शन नाहिद खान द्वारा किया गया है। इस गाने में मुख्य भूमिका हिमांशु तिवारी और दिव्या नगरकोटी निभा रहे है,जबकि उनके साथ सहायक की भूमिका में नवल,रघुवीर सिंह और रोहित शर्मा है। ‘हर्ष जन्नत प्रोडक्शन’ का यह तीसरा गाना है। इससे पहले ‘मेरी मोहब्बत’ और ‘तेरी याद’ यू ट्यूब के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर
और हंगामा म्यूजिक पर भी रिलीज़ हो चुके है।
‘प्यार तुझपे आया रे’ लव सांग को अपनी खूबसूरत आवाज़ मंजीत पांडेय और सोमी शैलेश दी है। गाने का म्यूजिक अली फैसल ने दिया है,जबकि इसे लिखा है अरविन्द मौर्या ने। बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर ब्रज भूषण के दिशा निर्देश पर गाने में एक्टिंग करने वाले कलाकारों ने बखूबी अपना किरदार निभाया है।
उत्तराखण्ड से R9 भारत न्युज के ब्यूरो चीफ रिपोर्टर रामराजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!