हर साल के भांति इस वर्ष भी बिरहोरों के संग पत्रकार ने मनाया अपना जन्मदिन

हर साल के भांति इस वर्ष भी बिरहोरों के संग पत्रकार ने मनाया अपना जन्मदिन

बिरहोरों के साथ जन्म दिन मनाने से दिल को मिलती तसल्ली: अभिषेक

गरीबो के लिए उभरता हुआ सितारा है अभिषेक सिंह

कुमार चंदन, कांहचट्टी/चतरा।

कान्हाचट्टी : जब गरीबो के साथ अपनी निजी खुशियाँ बांटी जाती है तो मन को अगाध शांति और तसल्ली मिलती है।ऊक्त बाते सोमवार को पत्रकार अभिषेक सिंह ने अपने जन्म दिन पर बिरहोरों के संग जन्म दिन मनाने के दौरान कही।आम तौर पर अपना जन्म दिन तो लोग अपने हित परिवार के साथ मिल कर मनाते हैं और खुशी को अपने परिवार संग बांटते है, लेकिन पत्रकार अभिषेक एक मिशाल के रूप में अपना जन्म दिन बिरहोरों के साथ मनाकर अपनी खुशी का इजहार बिरहोर के बच्चो संग मनाया।बताते चले कि अभिषेक पिछले वर्ष भी बिरहोर परिवारों के संग जन्म दिन की खुशियाँ बांटी थी और बिरहोर परिवारों के साथ अपने दोस्तों के साथ बिरहोर कालोनी में ही खाना खा कर खुशियां मनाया था।पुनः इस वर्ष भी बिरहोर कॉलोनी पहुंच कर बिरहोर बच्चो के बीच केक काटा और अपने जन्म दिन पर बिरहोरों को केक खिलाकर और बिस्किट,टॉफी और मिठाईयां बांट कर खुशी मनाया।अभिषेक ने कहा कि बिरहोर परिजनों के साथ बैठकर और इनके साथ खुशियां शेयर करने का आनंद ही अलग है।वही भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि बिरहोर परिवार झारखण्ड के सबसे आदिम जनजातियों में शामिल है।इनके साथ जन्म दिन या अन्य खुशियां मनाने से इन्हें भी आनंद की अनुभूति होती है।अभिषेक के साथ इनके दर्जनों दोस्त भी कार्यक्रम में शामिल हुए।मौके अभिषेक को इनके पत्रकार मित्रो और समाज सेवियों ने जन्म दिन की बधाई दिए।बधाई देने वालो में युवा नेता बिरजू तिवारी, पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह,बी के मिश्रा,दीलप सिंह,सीताराम यादव,नरेश खरवार,नीरज सिंह,ओम प्रकाश शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह,कमांडो रजक,सन्तोष कुमार,अवधेश उर्फ गुज्जुन,चंदन केशरी,मिथलेश सिंह,विवेक सिंह सहित अन्य सैकड़ो लोगो का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!