जैसा की आप सभी को पता है की कल यानी10 जनवरी 2022 से पूरे देश में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक कोमोरबिडिटी वाले बुजुर्गों को COVID वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज देने की शुरुआत की जा रही है। इसी तारतम्य में अपने जिले में भी जिले की सारी पीएससी सीएससी, डिस्टिक हॉस्पिटल और NCL, NTPC के हॉस्पिटल्स में अभी तक के लिए जिले में एलिजिबल हुए 6706 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाने की शुरुआत की जाएगी।
हितग्राही साथ में अपने जिस नंबर पर से covid का सेकंड डोज लगा था और जिस पहचान पत्र पर लगा था उसको साथ ले जाना ना भूलें।
उपरोक्त चिन्हित स्थल पोर्टल cowin.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग के लिए ओपन कर दिए गए हैं, जिस पर हितग्राही अपना स्लॉट बुक करा कर या सीधा वहां जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा टीकाकरण करा सकते हैं।
R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय