हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में मौहल्ला विकास समिति खंडे की अथाई ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम

 20 अगस्त धौलपुर
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर धौलपुर की रिपोर्ट

हिन्दू जागरण मंच के तत्वाधान में मौहल्ला विकास समिति खंडे की अथाई ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम

विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शोभायमान हुआ हथिया पोर मोहल्ला

बाड़ी:_ 19 अगस्त 2024 सोमवार को शाम पांच बजे से हिंदू जागरण मंच के द्वारा पूर्व में बनाई गई मौहल्ला विकास समिति खंडे की अथाई के द्वारा हिंदू सार्वजनिक स्थल खंडे की अथाई पर पूर्व की भांति पूर्णमासी को रक्षा बन्धन के पवित्र त्यौहार पर अखण्ड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के धार्मिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जैसे खंडे की अथाई पर अखण्ड भारत का नक्शा लगाया गया जो दर्शाता है कि हमारे भारत के टुकड़े कब कब हुए। और अखंड भारत के मानचित्र की रंगोली जिस पर अखण्ड भारत संकल्प को लेकर एकत्रित हिंदू समाज के गणमान्य बंधुओं, माताओं बहनों द्वारा 111 दीप प्रज्ज्वलित कर अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया।संगीतमय सुंदरकांड पाठ सुरोठी मंडल के रामकिशोर शास्त्री के मुखारविंद द्वारा उनकी टीम के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम भगवान और भारतमाता के पूजन के साथ की गई। मौहल्ला विकास समिति खंडे की अथाई के संयोजक संजीव कुमार के साथ समस्त समिति पदाधिकारियों ने पूजन कर, पुष्प माला अर्पित कर, दीप प्रज्ज्वलित कर भारतमाता के जयघोष के साथ रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार पर बहनों ने भाइयों के हाथ पर रक्षा सूत्र बांधकर सनातन संस्कृति के अनुसार कार्यक्रम आरंभ कराया। सुंदरकांड पाठ पूर्ण होने के उपरान्त हनुमान चालीसा पाठ, हनुमान जी महाराज की आरती कर संघ के बरिष्ठ पदाधिकारी मधुसूदन दुवे ने एकत्रित हिंदू समाज के जनसमूह को अखंड भारत के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी , भारत विकास परिषद् के प्रमुख डा. एस डी मंगल ने मौहल्ला विकास समिति खंडे की अथाई द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस पर विभिन्न धार्मिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि हमको इस तरह के धार्मिक एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम समय समय पर करते रहने चाहिए। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंजनी पाराशर ने अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम को लेकर सदैव सर्व हिंदू समाज को एकजुट होकर रहने का आव्हान किया । अंत में भारतमाता की आरती कर,भारतमता के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। और मौहल्ला विकास समिति के संयोजक संजीव कुमार ने समस्त आगंतुक अतिथियों एवम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर समिति कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के बाड़ी खण्ड संयोजक भोला सिंह परमार, सह संयोजक अमित लवानियां, महावीर कुशवाह, जिला टोली के ब्रजकिशोर शर्मा,विहिप की जिला मातृशक्ति संयोजिका संध्या शर्मा, पूर्व छात्रसंघ की जिला अध्यक्ष काजल परमार, अंकित ज्ञान मंदिर स्कूल के चेयरमैन राकेश दीक्षित, मौहल्ला विकास समिति के संगठन मंत्री अशोक विधौलिया, शिवकुमार शुक्ला,सह संयोजक मधुसूदन पचौरी, धीरज वर्मा, सत्संग प्रमुख प्रेमस्वरूप तिवारी, सूचना मंत्री पुन्नी परमार, कोषाध्यक्ष महेश पाराशर, संरक्षक ऋषि शुक्ला, दुर्गा प्रसाद, चेतन प्रकाश गुलपारीया, नवल किशोर शास्त्री, जगदीश प्रसाद पाराशर, हरिबिलास समाधीया सहित सैंकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के प्रबुद्ध जनों एवम माताओं बहनों ने भाग लिया।
[2:17 pm, 20/8/2024] +91 89552 31200: Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!