विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अजय ठाकुर आरोप लगा रहे हैं कि हिमाचल में एसोसिएशन द्वारा नेशनल कबड्डी टीम की सिलेक्शन में धांधली की जा रही है. वहीं, आज यानि रविवार को सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को नोटिस जारी कर लगातार एसोसिएशन पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करने के लिए 1 हफ्ते का समय दिया गया है. माफी मांगने की बात को लेकर अब अजय ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर आकर कबड्डी एसोसिएशन को जमकर लताड़ लगाई है. उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी चोरबाजारी का साथ नहीं दिया है और वे किसी से भी माफी नहीं मांगने वाले हैं.
कबड्डी स्टार अजय ठाकुर ने हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन पर लगातार जुबानी हमला जारी रखा है. लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अजय ठाकुर आरोप लगा रहे हैं कि हिमाचल में एसोसिएशन द्वारा नेशनल कबड्डी टीम की सिलेक्शन में धांधली की जा रही है. वहीं, आज यानि रविवार को सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें कबड्डी स्टार अजय ठाकुर को नोटिस जारी कर लगातार एसोसिएशन पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करने के लिए 1 हफ्ते का समय दिया गया है.
माफी मांगने की बात को लेकर अब अजय ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर आकर कबड्डी एसोसिएशन को जमकर लताड़ लगाई है. उनका कहना है कि उन्होंने कभी भी चोरबाजारी का साथ नहीं दिया है और वे किसी से भी माफी नहीं मांगने वाले हैं. अजय ठाकुर ने कहा कि वे प्रदेश के युवाओं के साथ और उनके भविष्य के लिए खड़े हैं जिस तरह से हिमाचल कबड्डी टीम के चयन में धांधली चल रही है उसको लेकर एसोसिएशन को ही प्रदेश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को जो कोई भी कदम उठाना है वे उठाए, लेकिन वह हमेशा सच के साथ खड़े रहेंगे. बता दें कि कबड्डी एसोसिएशन का कहना है कि नेशनल कबड्डी टीम में किसी भी तरह की कोई भी धांधली नहीं की गई है. पूरी प्रक्रिया लागू करके कबड्डी टीम का चयन किया गया है. वहीं, जिस तरह से कबड्डी स्टार अजय ठाकुर स्टेशन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं तो उसे साबित करें या फिर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें.