होली मिलन समारोह के साथ-साथ समाज ने ली 100% मतदान करने की शपथ*

होली मिलन समारोह के साथ-साथ समाज ने ली 100% मतदान करने की शपथ

 

विजय सिंह गोस्वामी जिला अध्यक्ष दशनाम गोस्वामी समाज धौलपुर ने बताया कि गांव करीमपुर गुर्जा में आज दशनाम गोस्वामी समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ , जिसकी अध्यक्षता पूर्व सरपंच श्री नारायण गिरी जी द्वारा की गई होली मिलन समारोह के कार्यक्रम की शुरुआत श्री पप्पू शास्त्री नयागांव एवं ओमप्रकाश शास्त्री लालोनी वालों के द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना धूप दीप माला फूलों के साथ रोली तिलक लगाकर की गई ।श्री जगदीशपुरी ठेकेदार एवं प्रदेश सचिव के रूप में चुने हुए श्री सुरेश गोस्वामी जी धौलपुर का बहुत ही गर्मजोशी के साथ माल साफा फूलों से स्वागत सम्मान कि लिए प्रेरणा गीत गाया गया, तथा भरतपुर से पधारे जिलाध्यक्ष श्री केशव प्रदेश सचिव एवं धौलपुर जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह गोस्वामी के द्वारा आगामी समय में समाज विकास एवं उत्थान के लिए जन जागरूकता फैलाकर शिक्षा का प्रचार प्रसार समाज में जन-जन तक पहुंचाना एवं समाज से कुरीतियों का परित्याग ,यथा बाल विवाह, दहेज प्रथा समाज से मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को बंद कर एवं शादी समारोह में फिजूल खर्ची यथा दिखावे के लिए अधिक गोल्ड का चढ़ावा ,पांच साड़ी , बैंड, शादी समारोह जैसे प्रोग्राम में कागज के निमंत्रण पत्र को बंद कर डिजिटल इनविटेशन कार्ड भेजने पर जोर दिया गया इत्यादि प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय से आगामी समय में प्रस्तुत विचारों पर अपेक्षित सहयोग मांगा गया तथा सभी लोगों ने ऊपर हाथ उठाकर अटूट समर्थन देने का वादा किया कि आप काम करो समाज आपके साथ है।करीमपुर गुर्जा के समस्त गोस्वामी बंधुओ ने धौलपुर जिले के कोने-कोने से पधारे समस्त गोस्वामी समाज के लोगों का बड़ी गर्मजोशी के साथ माला पहनकर स्वागत किया सुरेश गोस्वामी प्रदेश सचिव के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में समस्त गोस्वामी बंधुओ से 100% मतदान करने की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में आए हुए समस्त लोगों के साथ रंग गुलाल एवं फूलों के साथ होली खेलने के लिए समस्त सामान की व्यवस्था की एव खेलकर आनंद लिया अंत में समस्त लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की गई समस्त लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर अपने-अपने गांव को प्रस्थान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!