⚡ग्यारह कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को नोटिस⚡

सतना – कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने कलेक्ट्रेट स्थित शासकीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 11 कार्यालय प्रमुख अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनमें जिला खाद्य अधिकारी केके सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण आनंद मिश्रा, जिला योजना अधिकारी आरके कछवाह, जिला महिला बाल विकास अधिकारी सौरभ सिंह, जिला संयोजक जन जातीय कार्य विभाग अविनाश पांडेय, जिला कोषालय अधिकारी डीके द्विवेदी, प्रशिक्षक ई-दक्ष केंद्र ऋतुराज रुसिया, जिला पंजीयक संध्या सिंह, वरिष्ठ उप पंजीयक गोकुल प्रताप सिंह, उप पंजीयक नवाज शेख मोहम्मद एवं उप पंजीयक अनिता रैदास शामिल है।


संबंधित अनुपस्थित अधिकारियों को जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यालयीन समय में प्रातः 10ः30 बजे आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में बिना अनुमति या सूचना दिए अनुपस्थित पाए गए हैं, जो स्वेच्छाचारिता का द्योतक है। प्रथम दृष्टया परिलक्षित होता है कि आपके द्वारा पदीय दायित्वों के प्रति अपेक्षित निष्ठा से कार्य संपादित नहीं किया जा रहा, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विरुद्ध होने से दंडनीय हैं।
संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने पूछा है कि क्यों ना इस दिनांक को अनुपस्थित रहने पर एक दिवस का वेतन काटा जाए। समयावधि में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!