05 अप्रैल किसान मजदूर संघर्ष रैली। दिल्ली चलो।

05 अप्रैल किसान मजदूर संघर्ष रैली। दिल्ली चलो। अखिल भारतीय किसान सभा की बनकटा मण्डल कमेटी की संयुक्त बैठक सिकटिया में बृजानन्द यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। रैली की तैयारी के लिए क्षेत्रीय स्तर पर साईकिल जत्था निकालने गांव में सभाएं करने 21, 23, व 27मार्च को बनकटा ब्लाक, सिकटिया एवम हरेराम चौराहा पर आम सभा करने का निर्णय लिया गया। अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया। रसोई गैस मूल्य वृद्धि, बस भाड़ा वृद्धि बिजली की कीमतों में वृद्धि तथा त्रिपुरा में भाजपा आर एस एस के द्वारा विपक्षी दलों व वामपंथी कार्यकर्ताओं कार्यालयों पर हो रहे हमले के विरूद्ध 14मार्च को भाटपार रानी तहसील पर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को किसान सभा के नेता साधुसरण जयप्रकाश यादव चंद्रभान सिंह ने संबोधित किया। नथुनी कुशवाहा पहावरी सिंह कबीलाश प्रसाद रविन्द्र यादव किताब यादव बैजनाथ सिंह रामनच्छत्र विश्राम चौरसिया रामलोचन भगत आदि साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!