1 तारीख को वेतन मिलने से निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

1 तारीख को वेतन मिलने से निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर
0 कर्मचारी संघ अध्यक्ष वाजपाई ने किया आभार
रायगढ़। निगम कर्मचारियों को पहली बार 1 तारीख को वेतन मिला है। इससे निगम के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। 1 तारीख को वेतन व्यवस्था करने पर कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री अनिल बाजपेई ने निगम प्रशासन को आभार व्यक्त किया है।


लंबे समय से निगम के कर्मचारियों द्वारा अन्य शासकीय विभागों की तरह माह के अंत 30 तारीख या माह के पहले दिन एक तारीख को वेतन मिलने की मांग की जा रही थी। पूर्व में इस संबंध पर निगम प्रशासन को भी अवगत कराया गया था। कर्मचारियों के वेतन भुगतान की बात को कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने गंभीरता से लिया। हाल ही में कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने आदेश जारी कर स्थापना विभाग को हर महीने की 26 से 25 तारीख तक वेतन बनाने और उपस्थित,अनुपस्थित का निराकरण कर हर हाल में माह के अंतिम दिनों के पूर्व फाइल पुट अप करने के निर्देश दिए थे। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया था। इस पर जुलाई माह का वेतन निर्धारण 26 जुलाई से शुरू कर दिया गया था। इसी तरह 31 दिसंबर को चेक साइन होकर वेतन भुगतान के लिए बैंक को प्रेषित कर दिया गया था। इससे एक सितंबर को निगम के कर्मचारी अधिकारी के खातों में वेतन आ गया। महीने की पहले दिन वेतन आने पर निगम के कर्मचारियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जहां लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों ने कभी भी माह के पहले दिन 1 तारीख को वेतन नहीं मिलने की बात कही। कर्मचारियों ने निगम में फंड रहने की स्थिति में 1 तारीख को वेतन भुगतान करने और उपस्थित संबंधित निर्धारण महीने के 26 तारीख से 25 तारीख तक करने संबंधित प्रशासनिक निर्णय की प्रशंसा की है। निगम कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि किसी भी विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को वेतन का इंतजार रहता है। इसके लिए ही सभी कार्य करते हैं और अपने अपने परिवारों की जरूरत को पूरा करते हैं, इसलिए वेतन भी एक निश्चित समय पर भुगतान होना चाहिए। उन्होंने फंड रहने की स्थिति में निश्चित समय पर ही कर्मचारी के वेतन भुगतान करने की बात कही। इधर स्थापना और अकाउंट शाखा को जारी किए गए आदेश का पालन हर हाल में करने निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह प्लेसमेंट कर्मचारियों को भी निश्चित समय पर वेतन भुगतान के लिए संबंधित ठेकेदारों को निर्देश जारी किए गए हैं।

कर्मचारियों का हित सर्वोपरि
निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनिल बाजपेई ने कहा कि संघ के लिए कर्मचारियों का हित सर्वोपरि है। पहली बार कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को वेतन मिला है। इससे समस्त कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। इस दौरान उन्होंने हर महीने निश्चित तारीख पर ही नियमित सहित प्लेसमेंट कर्मचारियों को वेतन भुगतान होने संबंधित व्यवस्था के लिए निगम प्रशासन और महापौर श्रीमती जानकी काटजू को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!