1 साल से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी काम पूरा हुआ नही, लेकिन उठा लिया पूरा पेमेंट

ये कैसा विकास….. 1 साल से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी काम पूरा हुआ नही, लेकिन उठा लिया पूरा पेमेंट

विकास के नाम पर आम जनता के साथ किया जा रहा धोखा तो वहीं सरकार को लगाई जा रही चपत

 

भरतपुर. ग्रेवल सडक निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही संबंधित काम का पूरा पैसा जिम्मेदारों के द्वारा उठा लिया गया, यह कैसा विकास है। जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही एक मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें जिम्मेदारों द्वारा कार्य पूर्ण किए बिना ही कार्य का पूरा पैसा उठा लिया गया है। जी हां मामला है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिला भरतपुर की पंचायत समिति नदबई अंतर्गत ग्राम पंचायत रायसीस का जिसमें ग्राम रैकवार नगला रायसीस की ग्रेवल सडक निर्माण कार्य के लिए फरवरी 2023 में 3.85 लाख सामग्री राशि व 7.58 लाख श्रम राशि सहित कुल 11.80 लाख रुपए की राशि सड़क निर्माण हेतु कार्यकारी संस्था ग्राम पंचायत रायसीस के लिए स्वीकृत की गई थी। लेकिन 1 वर्ष से भी ज्यादा अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी आज तक सड़क का कार्य तो पूर्ण नहीं हुआ है लेकिन संबंधित संस्था द्वारा उक्त कार्य का पेमेंट जरूर उठा लिया गया है। जहां एक तरफ ग्रामीण कार्य पूर्ण न होने के कारण आवागमन में रोजाना परेशानी का सामना कर रहे है,तो वहीं दूसरी तरफ संबंधित संस्था तथा जिम्मेदार अधिकारी उक्त कार्य का पेमेंट पूर्व में ही उठाकर रिकॉर्ड में उक्त कार्य को पूर्ण हुआ दिखाकर चैन से बैठे हुए हैं। आलम यह है कि उक्त रैकवार नगला रायसीस की जो सड़क का कार्य है उस पर अभी लगभग 15 दिन पहले मिट्टी डलवाई गई है, जबकि ग्राम पंचायत सरपंच महोदय द्वारा सड़क निर्माण कार्य का बोर्ड लगा दिया गया है, जिसमें श्रम राशि तथा सामग्री की राशि दोनों को अलग-अलग दर्शाया गया है, जबकि सड़क पर मिट्टी के अलावा कुछ भी नहीं डाला गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!