12वीं कक्षा के छात्र की दिल और दिमाग को हिलाने वाली हिमाकत ने जनमानस को सोचने पर किया मजबूर
10 हजार का मोबाइल और 18 सौ का कैमरा खरीदकर , मोबाइल से कनेक्ट कर कैमरा लगा दिया पडौसी के बाथरूम में
पड़ोंसी व्यापारी की 40 वर्षीया पत्नी के न्यूड वीडियो बनाकर स्क्रीन शॉट व्यापारी को भेजकर मांगे 2 लाख रुपए

भरतपुर। आधुनिक तकनीक का गलत हाथों में पहुंचकर खतरनाक इस्तेमाल होने का एक उदाहरण जिले के कामां में देखने को मिला है। जिसने एक बार फिर से बच्चों के मानस पर आधुनिक तकनीकों के गलत उपयोग लगातार बढ रहे दुष्प्रभावों की ओर अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले इस आरोपी छात्र ने अपने दो साथियों के सहयोग से पड़ोसी व्यापारी के बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर पहले तो उसे इंटरनेट के जरिये अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट कर लिया। इसके बाद व्यापारी की 40 वर्षीया पत्नी के न केबल न्यूड वीडियो बना लिए बल्कि इस न्यूड वीडियो के स्क्रीन शॉट व्यापारी को भेज 2 लाख रुपए देने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नाबालिग लड़के का पता लगा उसे डिटेन करने के साथ इस करतूत में उसका साथ देने बाले उसके साथियों जुरहरा थाना के सहसन रोड निवासी मोहित (20) और कंचननेर निवासी अब्दुल (22) को गिरफ्तार कर 2 मोबाइल और 1 लैपटॉप बरामद किया है। थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया-इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड व साजिशकर्ता एक नावालिग छात्र है उसके पिता भी व्यापारी है। बताया गया कि आरोपी ने 10 हजार रुपए में नया मोबाइल और सिम खरीदा। इसके बाद 1800 रुपए में ऑनलाइन माइक्रो कैमरा खरीदा। 14 मार्च की रात बिजनेसमैन की पत्नी बाथरूम में गई तो उसे गीजर के पीछे लाल लाइट जलती दिखी। उसने इस बारे में पति को बताया। पति ने चेक किया तो वहां कैमरा लगा हुआ दिखाई दिया, 15 मार्च को बिजनेसमैन के मोबाइल पर अनजान नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आया। जिसमे उसकी पत्नी के 2-3 न्यूड फोटो भेजे गए थे। फोटो भेजने के बाद आरोपी द्वारा व्यापारी को वॉट्सऐप कॉल भी किया गया लेकिन रिसीव नहीं होने पर आरोपी ने नॉर्मल कॉल के जरिये व्यापारी से सम्पर्क कर 2 लाख रुपए की माँग की और धमकी दी कि रुपये नही देने पर उसकी पत्नी की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। मामले को लेकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जिस नंबर से कॉल आया था पुलिस ने उसकी डिटेल निकाली। आसपास के सीसीटीवी खंगाले। बिजनेसमैन को किए गए कॉल को काफी दिन से पुलिस ट्रैस करने का प्रयास कर रही थी लेकिन मोबाइल नंबर बंद था। फोन एक्टिव हुआ तो आरोपी की लोकेशन पीड़ित के पड़ोस में ही निकली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट