12 फरवरी 2023 को राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य

दिनांक 12 फरवरी 2023 को राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112/100 द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य
(1)
नरसिंहपुर के थाना सुआतला के अंतर्गत झिरा घाटी के पास परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को डायल-112/100 सेवा ने उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया
जिला नरसिंहपुर के थाना सुआतला के अंतर्गत गुंदरई गाँव के पास एक नवजात बच्ची मिली थी जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 12-02-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि गाँव के व्यक्ति ने झीरा घाटी के पास बच्चे के रोने की आवाज सुनी, जाकर देखा था तो एक बच्ची कपड़ो में लिपटी हुई थी । व्यक्ति ने डायल-112/100 को कॉल कर मदद मांगी । डायल-112/100 ने मौके पर पहुँच कर बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और थाना प्रभारी के साथ नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोसरा पहुँचाया । अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

(2)
अनुपपुर के थाना अनुपपुर के अंतर्गत सांधा गाँव के पास फ्लाई ओवर से गिर कर घायल हुए व्यक्ति को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया

जिला अनुपपुर के थाना अनुपपुर के अंतर्गत सांधा गाँव के पास एक व्यक्ति ब्रिज से गिर कर घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 12-02-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल अनुपपुर जिले के अनुपपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि शहडोल रोड पर बने फ्लाई ओवर से प्रेमदास पिता नन्द देव पटेल उम्र 35 साल निवासी दिलहरा गिर कर घायल हो गया था । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को जिला अस्पताल अनुपपुर पहुँचाया गया ।

 

 

 

(3)
इंदौर से नलखेड़ा जा रहे परिवार की कार का पेट्रोल आगर मालवा के थाना कानड के अंतर्गत जस्साखेड़ी गाँव के पास रात्रि में हुआ खत्म,
डायल-112/100 स्टाफ रात्रि में ही 05 किलो मीटर दूर जाकर पेट्रोल लेकर आये और कार में पेट्रोल डाल कर परिवार को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया
जिला आगर मालवा के थाना कानड के अंतर्गत जस्साखेड़ी गाँव के पास यात्री परिवार की कार का पेट्रोल खत्म हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 12-02-2022 को रात्रि 00:30 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल आगर मालवा जिले के कानड थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बताया कि इंदौर से नलखेड़ा जा रहे परिवार की कार का मध्य रात्रि में पेट्रोल खत्म हो गया था, आसपास से कोई मदद नहीं मिलने यात्री गोवर्धन गुर्जर ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी । डायल-112/100 स्टाफ रात्रि में ही 05 किलो मीटर दूर जाकर पेट्रोल पम्प से पेट्रोल लेकर आये और कार में पेट्रोल डाल कर परिवार को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया । परिवार के द्वारा डायल-112/100 सेवा एवं पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया ।

 

(4)
दतिया के थाना इंदरगढ़ के अंतर्गत दोहर गाँव में कार और बाइक आपस में टकराई, घायलो को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया
जिला दतिया के थाना इंदरगढ़ के अंतर्गत दोहर गाँव में कार और बाइक आपस में टकरा गयी थी जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गये थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 12-02-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार और बाइक की आपसी टक्कर हो जाने से दीपक पिता सन्नाम सिंह कुशवाह उम्र 30 साल निवासी चन्द्र नगर जिला ग्वालियर, धर्मेंद्र पिता राम स्वरूप कुशवाह निवासी उत्तर प्रदेश एवं इंदल पिता अमर सिंह उम्र 25 साल निवासी डबरा जिला ग्वालियर घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलो को शासकीय अस्पताल इंदरगढ़ पहुँचाया गया । अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।

 

 

 

(5)
सागर के बीना में 30 वर्षीय व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 सेवा ने व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
जिला सागर के थाना बीना के अंतर्गत एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 12-02-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञातकारणो से 30 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । व्यक्ति की पत्नी ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी । डायल-112/100 सेवा द्वारा तत्काल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीना पहुँचाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!