12 सौ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 300 टीमों ने हजार से अधिक स्थानों पर दबिश देकर 903 वांछित अपराधी व असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार

12 सौ पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 300 टीमों ने हजार से अधिक स्थानों पर दबिश देकर 903 वांछित अपराधी व असामाजिक तत्वों को किया गिरफ्तार

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर रेंज में असामाजिक तत्वों एवं वांछित अपराधियों के विरूद्ध दिनांक 23.06.2024 की दोपहर से 24.06.2024 की मध्य रात्रि तक की गई एरिया डॉमिनेशन कार्यवाही को लेकर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रेंज के जिला भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी एवं डीग में रेंज के समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों को महिला अत्याचार, हार्डकोर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर अपराधी, आदतन अपराधी, जघन्य अपराधों में वांछित चल रहे अपराधी, आर्म्स एक्ट के अभ्यस्त अपराधी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में वांछित अपराधी, ईनामी अपराधी एवं अन्य वांछित अपराधियों की सूचियां तैयार कर उनकी धरपकड के लिये विभिन्न टीमें गठित करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके बाद रेंज के सभी जिलों में 1200 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 300 टीमों ने हजारों स्थानों पर दबिश दी। रेंज में कुल 1100 से अधिक असामाजिक तत्वों/वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर रेंज में कुल 903 वांछित अपराधी असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से 14 अपराधी महिला अत्याचार के प्रकरणों में वांछित थे। 69 स्थाई वारन्टी/उद्घोषित अपराधी/299 सीआरपीसी/गिरफ्तारी वारन्ट में वांछित अपराधी थे। 40 अपराधी जघन्य अपराधों में वांछित थे। 73 अपराधी सामान्य अपराधों में वांछित थे। 5 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जो प्रकरणों में वांछित थे। 7 ईनामी अपराधी गिरफ्तार किये गये। 13 अपराधी आर्म्स एक्ट एनडीपीएस के प्रकरणों में वांछित थे, जबकि 1 हार्डकोर अपराधी व 6 हिस्ट्रीशीटरो को गिरफ्तार किया गया। 534 व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी तथा 141 व्यक्तियों को नवीन दर्ज प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया। वहीं रेंज में कुल 203 अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई। 4 हार्डकोर, 65 हिस्ट्रीशीटर एवं 51 आदतन अपराधियों, 25 आर्म्स एक्ट के अभ्यस्त अपराधी एवं 58 एनडीपीएस एक्ट के अभ्यस्त अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई। अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई कर 45 को गिरफ्तार किया गया।अन्य स्थानीय एवं विशेष अधिनियम के तहत 45 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!