16 जून को नदबई में पंजाबी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह होगा आयोजित

16 जून को नदबई में पंजाबी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह होगा आयोजित

नदबई. कस्बे के पंजाबी मौहल्ला स्थित श्री राम मंदिर में पंजाबी समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित करने को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 जून को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने निर्णय लिया कि 2024 में 10वीं और 12वीं सीबीएसई, आरबीएसई बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के ऐसे बच्चे जिनका सरकारी नौकरियों में चयन, आईआईटी, नीट परीक्षा में चयन हुआ है, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!