19 एएनएम को गोमिया विधायक के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का वितरण

मोहम्मद इस्तियाक अहमद ब्यूरो चीफ बोकारो

19 एएनएम को गोमिया विधायक के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का वितरण।

बोकारो गोमिया ( झारखंड ) आज 23-07-2023 को बोकारो में लोगों तक स्वास्थ्य कर्मियों की पहुंच को आसान बनाने के लिए गोमिया में स्थानीय विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने 19 ए एन एम के बीच इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी वितरण किया। इस अवसर पर विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया एक सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र है और लगभग सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र और उप केंद्र अवस्थित है। स्कूटी मिलने से उन स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एएनएम की पहुंच लोगों तक आसानी से हो, इसी उद्देश्य से सीएसआर मद के तहत एएनएम के बीच इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी वितरण किया गया है। एएनएम को स्कूटी मिलने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द मिल सकेगी। वही a.n.m. को स्कूटी मिलने के बाद जहां तक उनका समय बचेगा वहीं वे अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं पहुंचा सकेगी इन सुविधाओं में प्राथमिक चिकित्सा, परामर्श, गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच व काउंसलिंग आदि है। जो लोगों को आसानी से इसकी सुविधा मिल सकेगा साथ ही यह सुविधा मिलने पर खासतौर से गर्भवती किशोरी को मिलने वाली सुविधाएं सही समय पर उन तक पहुंच पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!