21 वर्षीय नर्मदा भक्त मुस्कान का महाराजपुर में स्वागत
R9 भारत संवाददाता
छत्रपाल मरावी जिला मंडला की रिपोर्ट
मंडला:- महिला सशक्तिकरण और नर्मदा नदी को प्रदुषण से बचाने के लिए अशोकनगर जिले की निवासी मुस्कान रघुवंशी साइकिल से नर्मदा परिक्रमा के लिए निकली है। जिनका मंगलवार की रात मंडला के महाजपुर संगम में आगमन हुआ। जैसे ही वह महिष्मति नगरी पहुंची तो शहरवासियों ने फूल मालाओं से उसका स्वागत किया और छात्रा के इस काम की सराहना की। जानकारी के अनुसार मुस्कान 12 दिसंबर होशंगाबाद से 3200 किलोमीटर नर्मदा की शुरुआत की है मुस्कान 600 किलो मीटर साइकल मैराथन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। स्वागत सम्मान के बाद मुस्कान बुधवार की सुबह आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई। कुछ दूरी तक भाजपा पदाधिकारी व नागरिकों ने भी साथ में चल कर प्रोत्साहित किया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष मंडला भीष्म दिवेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशीष झारिया, पार्षद रितेश राय आदि शामिल रहे। मुस्कान ने बताया कि मुझे शुरू से ही साइकिलिंग करने का शौक था। महिला सशक्तिकरण और नर्मदा नदी को सरंक्षित करने के उद्देश्य से 32 सौ किलो मीटर की नर्मदा परिक्रमा कर रही हैं। अगला लक्ष्य कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक साइकिल यात्रा करने का है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले और नर्मदा घाटों पर लोग प्रदूषण और स्वच्छता का ध्यान रखें। मुस्कान ने कहा जीवनदायिनी मां नर्मदा हम सबको पीने के लिए पानी, खेती के लिए पानी दे रही हैं। उसका लोग ऋण नहीं चुका रहे हैं। उसे गंदा कर रहे हैं। उनको जागरूक करने के लिए मैं साइकिल यात्रा कर रही हूं।