22 जनवरी को जिले में मांस, मदिरा एवं शराब की दुकान बंद रखने के लिए ज्ञापन दिया

22 जनवरी को जिले में मांस, मदिरा एवं शराब की दुकान बंद रखने के लिए ज्ञापन दिया

आज दिनांक 18 जनवरी 2024 को भारतीय जनता पार्टी के पुराना शहर मंडल के मंडल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर महोदय से निवेदन किया गया है कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के अवसर पर जिले में मीट, मांस, मच्छी, अंडा और शराब की दुकानों को बंद रखने एवं बिक्री पर पाबंदी लगाने के लिए निवेदन किया गया हैl इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी, कोठी मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल, कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा, पूर्व पार्षद इंद्र लाल कोली, मुकेश गुर्जर, अनीश खान फैजल खान, पार्षद इमरान खान, वीरु रजक, राकेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

निवेदक
मुकेश सक्सेना भरतपुर संभाग से मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया भाजपा धोलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!