24 कुंडीय महायज्ञ और श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ भव्य आयोजन

गायत्री शक्ति पीठ के 24वें वार्षिकोत्सव के मौके पर 11 सौ महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण का निकाली कलश यात्रा

24 कुंडीय महायज्ञ और श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ भव्य आयोजन

भरतपुर. जिले के कस्बा नदबई में गायत्री शक्ति पीठ के 24वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ पर 16 जून तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके शुभारंभ पर 11 सौ महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रख बैंड बाजों के साथ कस्बे के मुख्य बाजार से भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का शहर वासियों द्वारा स्वागत सत्कार करते हुए पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया गया। आयोजित कलश यात्रा गायत्री शक्ति पीठ से शुरू हुई, जो कि नगर तिराहा, कुम्हेर तिराहा, वेयरहाउस रोड होते हुए गायत्री शक्ति पीठ पर पहुंची।जानकारी के अनुसार पांच दिवसीय कार्यक्रम के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार के केंद्र शांति कुंज हरिद्वार से पधारी टोली के नायक सुनील शर्मा ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों से सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ पांच दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें डॉ पल्लवी मीणा, डॉ धारासिंह, कंपाउंडर गंभीर और केदार की टीम द्वारा पीड़ित मरीजों की निशुल्क जांच की गई।
इस मौके पर रमेश पाराशर, कपूरचंद पूनिया, बाबूलाल, साहब सिंह, डॉ पीआर गुर्जर, राधेलाल, रवि सिंह इंदौलिया, श्याम सिंह, नंदराम, किशोरीलाल, संतोष, शिवराम, जगदीश, दुलीचंद लवानियां, मनीष, महेंद्र, विष्णु आदि मौजूद थे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!