नदबई (भरतपुर) 16 दिसंबर
25 दिसंबर को कस्बा नदबई में निकलेगा महाराजा सूरजमल का विशाल शौर्य मार्च
भरतपुर के संस्थापक व अजेय महायोद्धा महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 25 दिसंबर को कस्बा नदबई में महाराजा सूरजमल आर्मी के नेतृत्व में निकलेगी विशाल शौर्य मार्च यात्रा…

उक्त कार्यक्रम हेतु कस्बा नदबई में सोमवार को महाराजा सूरजमल आर्मी की बैठक हुई आयोजित…
कस्बा नदबई के डहरा रोड स्थित चौधरी मैरिज होम पर संदीप देशवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय…
जिसमें भरतपुर के संस्थापक व अजेय महायोद्धा महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 25 दिसंबर को कस्बा नदबई में निकलेगी विशाल शौर्य मार्च यात्रा…
शौर्य यात्रा का रेल्वे स्टेशन नदबई से प्रारंभ कर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए नगर रोड स्थित चुंगी स्थल पर किया जाएगा समापन…
इस मौके पर महाराजा सूरजमल आर्मी के अध्यक्ष गुलबीर सिंह फौजदार, महासचिव टीटू जाट, राजन फौजदार करीली, नीटू फौजदार, विनोद फौजदार करीली, कान्हा रौतवार, पूरन रौतवार, राधेश्याम, सुमित सिंह, अनिल लालपुर, हरीश करीली, विनोद सिंह, योगेंद्र शर्मा ,असलम चिड्डा सहित महाराजा सूरजमल आर्मी के अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे…!!
भरतपुर के नदबई से हेमंत दुबे की रिपोर्ट