25 लाख के इनामी माओवादी के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस ने माओवादी गौतम जी के परिजनो को पूर्व में दिया था नोटिस
माओवादी गौतम जी के घर पर दर्जनो पुलिस ने ढोल बाजे बजाकर चिपकाया इश्तेहार
कुमार चंदन,प्रतापपुर/चतरा (झारखंड)
थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी एवं वर्तमान में स्पेशल रीजनल कमिटी के पद पर कार्यरत नागेश्वर पासवान के पुत्र माओवादी गौतम जी उर्फ गौतम पासवान उर्फ अरुण जी उर्फ सुरेश जी उर्फ रामप्रवेश जी उर्फ ब्रह्मदेव जी के आवास पर शुक्रवार को प्रतापपुर थाना पुलिस ने ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया।यह इश्तेहार राजपुर थाना कांड संख्या 84/15 दिनांक 21/08/2015 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 16/20/23 यूएपी एक्ट 17 सीएलए एक्ट के तहत चिपकाया गया।इसका नेतृत्व थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने किया।गौतम जी के उपर प्रतापपुर,जोरी,राजपुर,हंटरगंज,बाराचट्टी,छकरबंदा,इमामगंज,लुटुआ,रौशनगंज सहित अन्य थाना में इसके विरुद्ध दर्जनो मामले दर्ज हैं।गौतम जी पर 25 लाख का इनाम भी रखा गया है।इस संबंध में थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को गौतम पासवान के घर पर चिपकाया गया है।वारंट के बाद हाजिर नहीं होने की स्थिति में इश्तेहार चिपकाया गया है।अगर इतने पर भी हाजिर नही होता है तो कुर्की जप्ती किया जायेगा।थाना प्रभारी यह भी बताया कि आत्मसमर्पण करनै की स्थिति में इनाम की राशी के साथ साथ चार डीसमील जमीन और बच्चों के मुफ्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा दिया जायेगा।गौतम जी 1986-87में माओवादी गतिविधियों में शामिल हुए।2004 में जेल गए।2011 में जेल से बाहर निकले लेकिन फिर माओवादी गतिविधियों में शामिल हो गए।गौतम जी का वास्तविक घर बिहार के इमामगंज थाना के छकरबंदा गांव में है।प्रतापपुर के सोनवर्षा गांव उनका ससुराल है।