योगेश तिवारी को 256 मतों से विजई घोषित किया गया

गुरुवार को पार्वती नहर परियोजना वार्ड संख्या 10 के चुनाव में योगेश तिवारी को 256 मतों से विजई घोषित किया गया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 1 नवंबर को पार्वती नहर परियोजना के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दो प्रत्याशी आमने सामने थे। जिसमें योगेश तिवारी ने 256 मतों से जीत दर्ज की है वही निकटतम प्रतिद्वंदी रामकिशन परमार को 560 मत प्राप्त हुए और 20 मत निरस्त किए गए। जिसमें विजेता प्रत्याशी ने 816 मत प्राप्त करते हुए 256 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं विजेता प्रत्याशी का समर्थकों द्वारा फूल माला एवं साफा पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान नवनिर्वाचित नहर अध्यक्ष योगेश तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उस पर खरा उत्तर ने का प्रयास करूंगा वही किसानों की समस्या का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भगवती प्रसाद शर्मा, सज्जन बाबू तिवारी, पीसीसी सदस्य सत्य प्रकाश शर्मा, पूर्व सरपंच महेश शर्मा, ब्राह्मण समाज के ब्लॉक अध्यक्ष चंचल तिवारी, सुरेश तिवारी, सुभाष शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, निरुती लाल मरिया, सुरेश मरिया, प्रमोद दत्त शर्मा, रणवीर मरिया, शेष कुमार शर्मा मुकेश शर्मा आचार्य योगेश शास्त्री सरपंच अजय कांत शर्मा सरपंच मुकेश रावत सरपंच के के शर्मा महेश तिवारी रजनीश तिवारी बिट्टू शर्मा कपिल तिवारी संदीप तिवारी राजेश तिवारी रवि तिवारी वही रजोर कला में स्वागत करता पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शर्मा केजी तिवारी राकेश शर्मा वेद मोहन प्रकाश शर्मा, प्रीतम सिंह राजपूत राजू तिवारी सोनू तिवारीसहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!