आज रायगढ़ में बड़े ही धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया।


REPORT BY- महेंद्र अग्रवाल

आज रायगढ़ में बड़े ही धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया।संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल चक्रधरनगर में संविधान पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ एस पी वारे जी के द्वारा संविधान के विभिन्न अनुच्छेदो की व्याख्या किया गया।विशिष्ट अतिथि टी पी जांगड़े के द्वारा डॉ आंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान को बतलाया गया।पूर्व महापौर जेठू राम मनहर जी के द्वारा संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को बताया गया।कार्यक्रम में संविधान में प्रदत महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों पर जानकारी दी गई।कार्यक्रम के आकर्षक केंद्र संविधान की प्रदर्शनी थीं जिसमे सभी अनुच्छेद को शामिल किया गया था।
26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है तथा भारतीय संविधान विश्व के सबसे बड़ा व लिखित संविधान है भारतीय संविधान को आज लागू हुए 72 वर्ष हो चुके हैं।
देश के आजादी के बाद संविधान बनाने की जिम्मेदारी डॉ भीमराव अंबेडकर जी को दी गई डॉ आंबेडकर ने संविधान को 2साल 11 माह और 18 दिन में तैयार किया था।भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है अन्य देश भारतीय संविधान की गुणों को देख कर उसका अध्ययन करते है। हमारा संविधान लचीला है जो परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करता है।
आजाद देश में संविधान को लागू हुए अब 72 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं फिर भी आम लोगों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता कम देखी जाती है आज भी लोग अपने संवैधानिक अधिकारों से अवगत नही है इसलिए आज संविधान दिवस आयोजन समिति के द्वारा शासन से निवेदन किया गया की देश मे एक संविधान टीबी चैनल प्रारंभ करें, संविधान को अनिवार्य विषय के रूप में सभी पाठ्यक्रमों में शामिल करवाएं राष्ट्रीय पर्व के अवसरों पर संविधान पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करवाएं तथा देश के प्रत्येक परिवार को संविधान की एक पुस्तक निशुल्क प्रदान करें।आज के कार्यक्रम के आयोजन में सतनामी समाज अध्यक्ष लीलाधर बानु खूँटे,भीम आर्मी पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन हिमधर,सुनील सोनी,सोनू बंधन,मनीष अजगले,प्रदीप मिरी,सूर्यकांत बौद्ध, सुनील चौहान,दीपक बंजारे,सुनील मिंज,योगेश बघेल,महेंद्र भारद्वाज, अजित लहरे,उत्तम कुर्रे,योगेंद्र कुलदीप, का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!