3 साल में हम बिजली उत्पादन बढ़ाकर अन्य राज्यों को भी बिजली देने लगेंगे….. हीरालाल नागर

3 साल में हम बिजली उत्पादन बढ़ाकर अन्य राज्यों को भी बिजली देने लगेंगे….. हीरालाल नागर

भरतपुर.रविवार को भरतपुर के मोती झील स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम के संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय में रविवार को संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर ने राज्य में बिजली कटौती के लिए पूर्ववर्ती सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछली सरकार के कुप्रबंधन को हम ठीक कर रहे हैं।
बिजली की बढ़ती मांग के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन, प्रसारण एवं वितरण तंत्र को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्युत तंत्र को सुढृढ करने के लिए अधिकारी भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए पुख्ता प्लान तैयार करें जिससे उपभोक्ताओं को सतत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि पहले कोयला नहीं आ रहा था। अब कोयला की व्यवस्था की गई है। 3 महीने में 225 लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए गए हैं। अब जल्द ही उस पर काम शुरू हो जाएगा। तीन साल में हम बिजली उत्पादन बढ़ाकर अन्य राज्यों को भी बिजली देने लगेंगे। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जानकारी दी कि स्वीकृत ग्रिड सब स्टेशनों के कार्य में देरी को गंभीरता से लेते हुए समय पर कार्य नहीं करने वाले संवेदकों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने भरतपुर शहर में बार-बार विद्युत कटौती एवं भार के अनुसार विद्युत वितरण में सुधार नहीं करने पर भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि बे विद्युत की मांग के अनुसार आवश्यक संसाधनों का विस्तार करें। बैठक में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, बयाना विधायक रितु बनावत सहित जयपुर डिस्कॉम के निदेशक तकनीकी एसएस नेहरा, मुख्य अभियंता प्रसारण कमलेश कुमार मीणा, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता उमेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता रामहेत मीणा सहित संभाग के सभी जिलों के अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंता, प्रसारण निगम के अभियंता उपस्थित रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!