4 साल के जुड़वां बच्चों ने अपनी संचित राशि को ह्रदयांश की सहायतार्थ किया समर्पित
दोनों बच्चों ने पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को गुल्लक भेंट कर मनाया अपना जन्मदिन

नदबई. अपनी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हृदयांश शर्मा के इलाज हेतु क्षेत्र के नामखेड़ा निवासी रूप चौधरी के जुड़वा बच्चे नवांश चौधरी व नाव्या चौधरी ने अपने चौथे जन्मदिन पर वर्ष भर की संचित गुल्लक की 4130 की राशि हृदयांश की गंभीर बीमारी के इलाज हेतु सहायतार्थ भेंट कर अपना जन्मदिन मनाया । नौनिहालों की माता प्रमिला चौधरी ने बताया कि जब बच्चों को हृदयांश की गंभीर बीमारी का पता लगा तो उन्होंने भी इलाज हेतु अपनी गुल्लक की राशि को सहायतार्थ देने की बात कही। इस पर बच्चो ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को गुल्लक भेंट की। पुलिस अधीक्षक कच्छावा ने नौनिहाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी मनोभावना की भूरी भूरी प्रशंसा की। बच्चों के पिता रूप चौधरी क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बझेरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भी विद्यालय विकास एवं अन्य कार्यों में काफी प्रशंसनीय कार्य किए हैं। उनके द्वारा विद्यालय में किए गए सराहनीय कार्यो के लिए शिक्षा विभाग द्वारा समय समय पर उन्हें सम्मानित भी किया गया है।।
👆भरतपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट👆