4 से 8 माह के गौ-भैंसवंशीय बछिया में निःशुल्क ब्रूसेलोसिस टीकाकरण अभियान 31 जनवरी तक

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

4 से 8 माह के गौ-भैंसवंशीय बछिया में निःशुल्क ब्रूसेलोसिस टीकाकरण अभियान 31 जनवरी तक

सिंगरौली 6 जनवरी 2021

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डी.पी तिवारी द्वारा जानकारी से अवगत कराया गया है कि भारत सरकार के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पशु रोग नियत्रंण कार्यक्रम अंतर्गत ब्रूसेलोसिस टीकाकरण कार्य कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के मार्गदर्शन में जिले के समस्त 4-8 माह के गौ-भैंसवंशीय बछिया में 01 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक किया जायेगा। इस कार्यक्रम के तहत समस्त 4-8 माह के गौ-भैंसवंशीय बछिया में निःशुल्क UID Tag ब्रूसेलोसिस टीकाकरण किया जायेगा ।
ब्रूसेलोसिस जीवाणुजनित संक्रामक बीमारी है जो पशुओं के साथ साथ मनुष्यों को भी प्रभावित करती है । ग्याभिन पशुओं में इससे गर्भपात हो जाता है और पशु वापस जल्दी ग्याभिन नही हो पाता है । गौ-भैंसवंशीय पशुओं के 4-8 माह के मादा बच्चों (बछिया,पडिया) में ब्रुसेल्ला टीकाकरण कार्य जिले के प्रत्येक ग्राम,नगर में एक माह तक किया जायेगा। टीकाकरण से लाभ यह होगा कि गर्भधारण करने पर 7 से 8 माह में गर्भपात की बीमारी होती है ,वह नही होगी। अतः समस्त पशुपालक एवं डेयरी व्यवसायी अपने निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर अपने संपूर्ण ग्राम में टीकाकरण करवाये। बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय पशुओं में टीकाकरण हैं। यह टीका मादा पशु के जीवनकाल में 1 बार ही लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!