प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय से पत्रकार की बाइक दिनदहाड़े हुई चोरी,लेकिन पुलिस के हाथ खाली।
कुमार चंदन, प्रतापपुर/चतरा
प्रतापपुर/चतरा:भले ही पत्रकार लोगों के बीच सेवा देने के लिए चौबीसों घंटा लोगों के बीच हर समय उपलब्ध रहता हो या लोगों की समस्या को लेकर शासन प्रशासन तक पहुंचाकर लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाता हो लेकिन इस बात की मायने प्रतापपुर में सक्रिय चोरों ने शासन प्रशासन की आंख के सामने से बाइक की चोरी शासन प्रशासन की नींद उड़ा दी हैं। दरअसल मोटरसाइकिल चोर गिरोह ने एक पत्रकार की मोटर साइकिल पर किया हाथ साफ। बुधवार को दैनिक भास्कर के पत्रकार सतेंद्र प्रसाद। डीएसओ सह जिला अनुमंडल पदाधिकारी विभिन्न पैक्सो केंद्र का उद्घघाटन में प्रतापपुर पहुंचे थे। उसी दरमायन दैनिक भास्कर के पत्रकार सतेंद्र प्रसाद जी खबर संकलन को लेकर ब्लॉक स्थिथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव जी के डेरा पास गाड़ी लगाकर खबर संकलन करने व्यस्त हो गए जिसके बाद चोरों ने उनकी गाड़ी पर अपनी हाथ साफ कर लिया। जब सतेंद्र प्रसाद खबर संकलन कर वापस आकर अपनी बाइक देखने आए तो उनकी बाइक उस स्थान से गायब हो चुका था। जिसकी गाड़ी संख्या JH01AJ–3969 हैं। जिसके बाद सतेंद्र प्रसाद ने लोगों से लगातार कर संपर्क कर अपनी बाइक की खोज में जुटे लेकिन बाइक चोर की खबर कही नही लग सकी। जिसके बाद दैनिक भास्कर के पत्रकार सतेंद्र प्रसाद जी ने प्रतापपुर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर आरोपियों पर करवाई कर अपनी बाइक वापस दिलाई जाने की मांग की हैं। वही दैनिक भास्कर संवाददाता सतेंद्र प्रसाद जी से बात किए जाने पर उन्होंने कहा कि मैं डीएसओ सह जिला अनुमंडल पदाधिकारी जी प्रतापपुर पैक्स में धनाधिप्राप्ति केंद्र का उद्धघाटन करने प्रतापपुर पहुंचे थे उसी बीच मैं खबर संकलन को मैं भी वहा पहुंच कर अपनी बाइक हीरो स्पलेंडर प्लस ब्लैक ब्लू कलर की थी जो मैं प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव जी के डेरा स्थित खड़ा कर खबर संकलन में व्यस्त हो गया। जब मैं खबर संकलन कर वापस लौटा तो देखा कि हमारी बाइक वहा से गायब हो चुका था जिसके बाद इस मामले पर प्रतापपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार से बात सूचना दिया की सर हमारी बाइक प्रखंड मुख्यालय से चोरी कर ली गई है जिसमे बाद प्रतापपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने सभी चौक चौराहों के सीसीटीवी फुटेज को खंघला लेकिन कही से कोई सुराग नहीं मिल सका है अभी तक। वही इस मामले पर प्रतापपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार से बात किए जाने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय चोर खैर नहीं है फिलहाल इस मामले को सीजीआई प्रकाशन भेजा गया है। और जैसे ही हमे कोई सूचना प्राप्त होगी वैसे ही मैं चोरों को हिरासत में लेकर करवाई करूंगा।