सिद्धार्थनगर
स्लग-43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानो द्वारा जिला चिकित्सालय सिद्दार्थनगर में आयोजित रक्त दान शिविर में किया गया रक्त दान
एंकर-43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा रक्त दान महादान अन्तर्गत जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में 43 वाहिनी सिद्धार्थनगर के 17 कार्मिको ने रक्त दान किया, जिसमे पुरुष बलकर्मी के साथ महिला बलकर्मियो ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्त दान कर राष्ट्र हित में महा दान किया और भविष्य में भी आवश्यकतानुसार रक्त दान में प्रतिभागी होने का आश्वासन दिया।इसी क्रम में 43 वी वाहिनी सिद्धार्थनगर के कार्यवाहक कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ने बताया कि किसी विपरीत परिस्थितियों में जानकारी मिलने पर बल कार्मिक सदैव रक्त दान हेतु तत्पर है। पूर्व में भी ऐसी स्थितियों में बल ने रक्त दान कर सहयोग किया है और भविष्य में भी करते रहने का आश्वासन दिया।
R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट