Riport By-रथिन सिंह रॉय
बुधवार की दोपहर करीब दो बजे समशेरगंज के निमतला चौराहे के होगला बाड़ी में सुनसान जगह से दो बाल्टी ताजा बम बरामद किया गया जिससे इलाके में अफरातफरी मच गयी.बमों को देखकर स्थानीय लोगों ने समशेरगंज थाने को सूचना दी.तुरंत पुलिस पहुंची. मौके पर पहुंचकर सुनसान जगह पर करीब 46 घंटे तक नजर रखी।पुलिस को बम स्क्वाट की सूचना मिली थी, गुरुवार को दिन बीतने के बाद शुक्रवार सुबह बम स्क्वाट टीम आई और बम को डिफ्यूज किया।