48 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया…

48 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया

संवाददाता इदरीश विरानी बैतूल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार 25 मई को हज यात्रियों के लिए स्थानीय मैरिज लॉन में शिविर का आयोजन कर टीकाकरण किया गया। सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक हज यात्री की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। सभी 48 हज यात्रियों को क्यूएमएमवी अर्थात मेनिंगोकोकल मेनिनजाइटिस एवं ओपीवी अर्थात ओरल पोलियो वैक्सीन दिया गया। 65 वर्ष से अधिक 15 हज यात्रियों को एसआईवी अर्थात सीजनल इनफ्लुएंजा वैक्सीन दिया गया।

शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनवर गिगानी, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती राधिका चौरे, एएनएम श्रीमती दीपिका राजपूत द्वारा सेवाएं प्रदाय की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!