R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार….
******जमीन संबंधित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक विशाल जनआंदोलन*****
अखिल झारखंड कामगार यूनियन लातेहार द्वारा अंचल कार्यालय लातेहार में पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक विशाल जन आंदोलन किया गया है ।
लातेहार आंचल में बड़े पैमाने पर जमीन का हेरा फेरी किया जा रहा है अंचल कार्यालय लातेहार में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है।
इस कार्यालय में भू माफिया या कार्यालय के दलालों के बिना कोई भी काम नहीं हो सकता है।

कोई भी व्यक्ति अगर अपना काम करवाना चाहता है तो उसे इन दलालों के पास ही जाना होगा और पैसे देने होंगे। तब काम होगा चाहे मोटेशन करवाना हो या और कोई भी आवश्यक काम ,अंचल कार्यालय के रजिस्टर 2 में छेड़छाड़ ,सरकारी जमीन को फर्जी कागज के माध्यम से कब्जा करवाना ,रैयती जमीन को बिहार सरकार के नाम से चढ़ा देना ,और फिर उसे सुधरवाने के नाम पर वसूली करना बिना जमीन का मोटेशन के एकपक्षी कार्रवाई करना रजिस्टर 2 से पेजों का गायब करना इन तमाम मुद्दों के विरोध में (अ.झा.का.यु.) लातेहार द्वारा (ई .डी.) को तथा मुख्य सचिव को 1000 आवेदन दिया जाएगा ।
और यह मांग किया जाता है कि अंचल लातेहार द्वारा जाली इश्तेहार के आधार पर किए गए नामांतरण को खारिज किया जाए और जो भी गड़बड़ी किया गया है। उसे पूर्व की स्थिति में किया जाए निष्पक्ष जांच करके सभी पदाधिकारी और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच ई.डी द्वारा कराई जाए।…….……
दिनांक 15 अक्टूबर 2023 से 15 जनवरी 2024 तक (अ.झा.का.यु.) लातेहार द्वारा बाजारटांड़, लातेहार से एक विशाल रैली की समाहरणालय , लातेहार के परिसर में तीन दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है। लातेहार सी.ओ. को बर्खास्त करो,
प्रॉपर्टी की जांच करो, टोटल अंचल के स्टाफ को बर्खास्त करो, और प्रॉपर्टी की जांच करो, तमाम नागरिकों ने अपील कि है ।
इस आयोजन में भारी से भारी संख्या में भाग लेकर अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हमारा सहयोग करें
जमीन में जिसका हेरा फेरी हुआ है। कागज सहित अंबाकोठी मस्जिद रोड के पास संपर्क करें एवं आवेदन जमा करें निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करें
निवेदक ।
झारखंड कामगार यूनियन लातेहार। मस्जिद रोड अंबाकोठी कार्यालय
mo.no.
9608430027 ,,9110049973,,6299543306,,7061754612,,7261822104,,8709135882,,8809248908,,7677679666,,6207443554,,
लातेहार