सवाईमाधोपुर 20 मई
7 महीने में 25 शादी कर लूट करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
गवाह एवं रिश्तेदारों की मौजूदगी में वकील द्वारा बनाया गया विवाह सहमति पत्र

सवाईमाधोपुर…. जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने विगत 7 माह में 25 शादी कर घरों से कीमती सामान व नगदी को पार करने वाली लुटेरी दुल्हन अनुराधा पत्नी विशाल जाति पासवान निवासी रूद्रपुर शिवनाथ थाना कोल्हुई बजार जिला महाराजगंज उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव नगर थाना चौला जिला भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है…
लुटेरी दुल्हन अब तक 25 शादियां कर चुकी है और हर बार शादी होने के कुछ दिन बाद ही फरार हो जाती है
लेकिन इसके खिलाफ मात्र सवाईमाधोपुर के मानटाउन थाने में पीड़ित द्वारा कराया गया था मामला दर्ज
राजस्थान पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को बोगस ग्राहक बनकर फंसाया चंगुल में तो ग्राहक को देखकर दुल्हन जी फंसी शिकंजे में..
फिलहाल पुलिस आरोपिया से कर रही है पूछताछ
अनुराधा पुत्री इन्द्रजीत मध्यप्रदेश से इस शर्त पर शादी हुई थी कि वह स्थानीय दलाल पप्पू मीना निवासी जीनापुर को दो लाख रुपए देगा…
बातचीत तय हो जाने के बाद शर्त के अनुसार दलाल ने वर पक्ष से दो लाख रुपए दुल्हन, उसके रिश्तेदारों एवं गवाहों की मौजूदगी में प्राप्त कर लिए
तदोपरांत वकील के पास ले जाकर विवाह सहमति पत्र दुल्हन ने वर के पक्ष में राजीखुशी प्रेमविवाह किए जाने का भी लिखा
इसके बाद 20 अप्रैल 2025 को शीतला माता मंदिर आईएचएस कॉलोनी में हिन्दू रिति रिवाज से कॉलोनी के लोगों एवं रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न हुआ
शादी के बाद दुल्हन अपने पति व ससूराल पक्ष के लोगों के साथ हंसी-खुशी रही और फिर मौका लगते ही सोने के जेवरात लेकर अचानक से हो गई रफूचक्कर…!!
हेमंत दुबे की रिपोर्ट