73 निवेशकों द्वारा 1107 करोड का निवेश जनपद में किया गया है प्रस्तावित…

Report by – दिलीप भारती देवरिया

जनपद में आयोजित हुआ इन्वेस्टर्स सम्मिट

तीन निवेशकों को दिया गया भूमि आवंटन प्रमाण पत्र

पांच उद्यमियों के 240 करोड का एमओयू पत्र हुआ हस्ताक्षरित

73 निवेशकों द्वारा 1107 करोड का निवेश जनपद में किया गया है प्रस्तावित

उद्योगो के स्थापना से बढेगा रोजगार का अवसर-कृषि मंत्री

देवरिया(R9 भारत टीवी) 17 जनवरी। आज जिला पंचायत सभागार में जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कर रहे सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर यूपी सीडा द्वारा 03 उद्यमियों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र तथा 05 निवेशको के 240 करोड़ का एमओयू पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। जनपद में 73 ईकाइयो द्वारा 1107.84 करोड रुपए का निवेश प्रस्तावित भी किया गया, जिससे 4446 रोजगार सृजन की सम्भावना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने निवेशकों का उत्साहबर्द्धन करते हुए जनपद में उद्योग स्थापना हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बडा प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सके इसके लिए विभिन्न नीतियों व कार्यक्रमों को संचालित किया गया है। उद्योगो को बढावा देने के लिए नई नीति लाई गयी है, जिसका अनुपालन सरकार, उद्यमी भी कर रहे है, जिससे राज्य में अच्छा औद्योगिक माहौल विकसित हुआ है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सलेमपुर सांसद श्री रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उद्योगो को बढावा देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी कानून व्यवस्था होती है, जो उत्तर प्रदेश में है।
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में उद्योग स्थापना के लिए बेहतर माहौल है। प्रदेश में अपराध व भ्रष्ट्राचार मुक्त वातावरण सृजित है। जनपद का समग्र विकास हो, इसके लिए कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तुतीकरण का यह क्रम जारी रहना चाहिये। जनपद में अधिक से अधिक निवेश हो, इसके लिए निवेशको के दरवाजे पर जाना चाहिये।
रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चैरसिया ने भी सम्बोधन में कहा कि युवाओं को रोजगार मिले यह औद्योगिक स्थापना से ही हो सकता है। इसके लिए सभी को मिल कर प्रयास करना चाहिये। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्यमियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। पूर्व विधायक एवं सदर सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल ने भी अपने विचार व्यक्त कर निवेशको के समस्याओं का त्वरित रुप से समाधान किये
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एएसपी राजेश सोनकर, एनएसआईसी के रोहित सिंह, यूपी सीडा से सुभाष पाण्डेय, एलडीएम, श्रम प्रर्वतन अधिकारी शशि सिंह, नाबार्ड से संचित सिंह, उद्यान अधिकारी आर एस यादव, डीपीओ कृष्णकान्त राय, डीआईओ एनआईसी कृष्णानंद यादव, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय सहित उद्यमी गण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!