STF ने हिस्ट्रीशीटर चेतन जादौन(सपा पदाधिकारी) को मथुरा से दबोचा.

 

 

 

 

 

STF ने हिस्ट्रीशीटर चेतन जादौन(सपा पदाधिकारी) को मथुरा से दबोचा:25 हजार का ईनामी, आगरा में दर्ज हैं 22 केस, कई राज्यों में छिपकर रह रहा था।

एसटीएफ आगरा ने हिस्ट्रीशीटर चेतन जादौन को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में वांछित चेतन जादौन को एसटीएफ आगरा ने आज मथुरा से दबोच लिया। उसके खिलाफ आगरा में के विभिन्न थानों में 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अलग-अलग राज्यों में स्थान बदलकर छिपा हुआ था। उससे ऑडी कार जिस पर विधानसभा का पास भी लगा हुआ था, पांच मोबाइल आदि सामान पुलिस ने बरामद किया गया है।

बता दें कि चेतन जादौन पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई जिलों पुलिस को उसकी तलाश थी। उसने आसपास के कई जिलों में अपराधिक घटनाओं का अंजाम दिया है।

एसटीएफ आगरा यूनिट को मुखबिर ने सूचना दी थी कि ईनामी चेतन जादौन मथुरा में गोवर्धन चौराहे के पास आने वाला है। यह जानकारी मिलते ही एसटीएफ की टीम ने थाना सदर पुलिस के सहयोग से चेतन जादौन को घेराबंदी कर दबोच लिया।

2017 में चेतन को भू-माफिया घोषित किया गया
पूछताछ में उसने बताया कि वह सिंकदरा, आगरा का निवासी है। उसने 2020 में अपने एक मुकदमे में गवाही न देने के लिए प्रदीप गांधी नाम के व्यक्ति को जबरन उठाया था। इसी कारण थाना सदर में उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ। इसके अलावा थाना सिकंदरा में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उसे वर्ष 2017 में भू-माफिया भी घोषित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!