रीपोर्ट-मुखतार अंसारी बांका
चंदन हाई स्कूल के मैदान में क्रिकेट उद्घाटन के बाद लगातार खेल जारी।
“””””””””””””””””””””””””
बांका,/चान्दन सीएसए के तत्वाधान में एमएमकेजी उच्च विद्यालय, चांदन के मैदान में खेले जा रहे स्वo राजेंद्र प्रसाद मिस्त्री मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए एकमात्र मैच में दक्षिणी बारने ने सिलजोरी को 71 रनों से पराजित कर दिया।
सिलजोरी ने टॉस जीतकर दक्षिणी बारने को पहले बल्लेबाजी के लिए मौका दिया जिसमें अमित के 40 गेंदों पर 72 और हरचन के 30 गेंदों पर 47 रनों की मदद से 20 ओवरों में दक्षिणी बारने ने 8 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। रंजीत अजय और गौतम को दो-दो विकेट मिले। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए सिलजोरी की टीम ने 18 वें ओवर में मात्र 139 रनों पर ऑल आउट हो गये। संजय ने 31 रन बनाए, मुकेश ने 4 और अमित तथा टुनटुन ने 3-3 विकेट हासिल किए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संदीप शर्मा द्वारा आज के मैच में ऑलराउंड खेल दिखाने वाले दक्षिणी बारने के कप्तान अमित कुमार को दिया गया।
कमेंट्री में नंदकिशोर बरनवाल, सरफुद्दीन तथा वशिम, स्कोरर के रूप में प्रभात ,कुंदन,अर्पित एवं आदित्य , निर्णायक के रूप में शरीफ, मिलन और गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विदित हो कि इस टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता के पुरस्कार की राशि क्रमशः प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार तथा चांदन के मुखिया अनिल कुमार के द्वारा दी जाने की घोषणा की गई है।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सीएसए टीम के मैनेजर नंदकिशोर बरनवाल, संयोजक चंद्रमोहन पांडेय, बांका जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बरनवाल, सीएसए कोच विक्रम दुबे, पूर्व कप्तान दिलीप शर्मा और बबलू शर्मा, पूर्व खिलाड़ी यासीन, सीएसए के कप्तान जैकी एवं चांदन के सभी स्थानीय खिलाड़ी के महत्वपूर्ण योगदान देखने को मिल रहा है।
प्रखंड स्तरीय विद्यालयी तरंग प्रतियोगिता 8 और 9 दिसंबर को इसी मैदान पर घोषित होने की वजह से इस टूर्नामेंट का अगला मैच 10 दिसंबर से खेला जाएगा। रीपोर्ट-मुखतार अंसारी बांका