प्रतापपुर खेल मैदान मे मुख्यमंत्री खेल आमंत्रण योजना के तहत पंचायत स्तरीय फुटबॉल टुर्नामेन्ट का आयोजन

REPORT BY- कुमार चंदन,प्रतापपुर/चतरा।

प्रतापपुर खेल मैदान मे मुख्यमंत्री खेल आमंत्रण योजना के तहत पंचायत स्तरीय फुटबॉल टुर्नामेन्ट का आयोजन

प्रखंड के प्रतापपुर खेल मैदान म् मंगलवार को मुख्यमंत्री खेल आमंत्रण योजना के तहत तीन दिवसीय पंचायत स्तरीय फुटबॉल टुर्नामेन्ट का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन बीडीओ मूरली यादव,सीओ जुल्फिकार अंसारी, जिला मंत्री प्रतिनीधि भोला प्रसाद,प्रमुख प्रतिनीधि कपिल पासवान, जिप रविता देवी सांसद प्रतिनीधि सतेन्द्र पासवान, प्रखंड मंत्री प्रतिनीधि लवली देवी,उपप्रमुख हजारी प्रसाद, मुखिया किशोर यादव, पुनम कुमारी,रामजी पासवान, मनीष कुमार सिंह,सुरेश राम,रंजीत कुमार,जितेन्द्र सार्थक,अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया ।यह टुर्नामेन्ट झारखंड सरकार के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के देख रेख मे किया गया। उद्घाटन मैंच बभने व बरूरा के बीच खेला गया जिसमे बरूरा ने जीत दर्ज किया ।इसके बाद डुमरवार बनाम सिदकी के बीच खेल मे डुमरवार विजय हुआ।तथा भरही बनाम एघारा,हुमाजांग बनाम घोरीघाट, चन्द्रीगोबिन्दपुर बनाम घोडदौड एवं गजवा बनाम मोन्या के बीच खेला गया ।दूसरे दिन मंगलवार को सिजुवा बनाम योगियारा, रामपुर बनाम प्रतापपुर व योगिडीह बनाम टंडवा के बीच खेला जाएगा ।वही मंगलवार को बुधवार को पंचायत स्तरीय टुर्नामेन्ट मे सेमिफाईनल व फाईनल खेला जाएगा ।जो टीम फाईनल मे विजेता होगा व प्रखंड स्तरीय टुर्नामेन्ट मे जिला मे खेलेगा।मौके पर बीडीओ मूरली यादव ने बताया कि सरकार का मुख्य लक्षय खेल को बढावा देकर गांव व पंचायत स्तर पर छुपे हुये प्रतिभा खिलाडियो को खोजना तथा उन्हें राज्य स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करना है।मौके पर प्रतिनीधि संतोष कुमार राणा,उपप्रमुख प्रतिनीधि हजारी प्रसाद,युगेश दास,राजदेव ,चंदन दास सहित विभिन्न पंचायत के खिलाडी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!