नरैनी क्षेत्र के निवासी दयाराम रैकवार बने प्रदेश उपाध्यक्ष।

नरैनी क्षेत्र के निवासी दयाराम रैकवार बने प्रदेश उपाध्यक्ष।

बाँदा।
विश्व हिंदू महासंघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आल्हा फौजदार सिंह ने विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय संयोजक महंत योगी मुकेशनाथ महाराज, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार के निर्देश पर प्रयाग संभाग प्रभारी शिवविलाश शर्मा की संस्तुति पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति किया है। इस मनोनयन से चित्रकूट धाम मंडल के कार्यकर्त्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रदेश मंत्री राजेश शुक्ला, चित्रकूट धाम मण्डल प्र भारी मिथलेश शुक्ला, सहप्रभारी शिवकुमार मिश्रा, संगठन मंत्री सुजल कुशवाहा, मीडिया प्रभारी ब्रजेश शुक्ला, बाँदा जिला प्रभारी विनोद द्विवेदी, जिला संयोजक अवधेश कृष्ण शास्त्री, जिला अध्यक्ष मुकेश शिवहरे, जिला महामंत्री नीलेश सिंह, गौरक्षा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीर सिंह सेंगर समेत सैकड़ो लोगों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!